एयरलाइनों की धमकी पर सरकार सख़्त

एयरलाइनों की धमकी पर सरकार सख़्त

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त को हड़ताल की धमकी देने वाले निजी एयरलाइनों को किसी तरह की आर्थिक सहायता (पैकेज) देने की योजना नहीं है.

भारत की कई निजी विमानन कंपनियों ने शुक्रवार को सरकार की ओर से कथित उदासीनता के प्रति विरोध व्यक्त करते हुए अगले महीने 18 अगस्त को अपनी सभी सेवाएं रद्द करने की घोषणा की है.

हालांकि निजी एयरलाइनों में से एक इंडिगो ने शनिवार को बयान जारी कर प्रस्तावित हड़ताल में शामिल नहीं होने की घोषणा की. कंपनी ने कहा है कि 18 अगस्त को उसकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

इंडिगो ने अन्य निजी एयरलाइन कंपनियों से अपील की है कि वे उड़ानें रद्द करने की बज़ाए सरकार से बातचीत करें.

इस बीच केंद्र सरकार ने उड़ान रद्द करने की धमकी पर कड़ा रवैया अख़्तियार किया है और चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर उनके ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की जा सकती है.

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री प्रफ़ुल्ल पटेल ने अपने बयान में कहा है कि हवाई इंधन पर मौजूदा टैक्स बहुत पहले से है जब कई नई विमानन कंपनियों का अस्तित्व भी नहीं था.

उन्होंने कहा है कि जहां तक घाटे में चल रही निजी एयरलाइनों के आर्थिक संकट की बात है तो सरकार से उन्हें किसी तरह की वित्तीय मदद की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+