रहस्यमयी पोत की तलाश में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
पणजी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से एक संदिग्ध नाव को गोवा की तट ओर बढ़ते देखे जाने की खबर के बाद से तटरक्षक बल, नौसेना और गोवा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
नाव को तलाशने का काम गुरुवार रात से चल रहा है लेकिन शुक्रवार सुबह तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) आत्माराम देशपांडे ने बताया, "नाव के बारे में कोई विशिष्ट विवरण नहीं है।"
उन्होंने कहा, "नौसेना और तटरक्षक बल समुद्री पुलिस के साथ मिलकर निरंतर काम कर रहे हैं।"
उधर, गोवा पुलिस ने सभी तटों पर निगरानी बढ़ा दी है और तटीय थानों व समुद्री पुलिस की इकाइयों को किसी भी असामान्य गतिविधि के बारे में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications