कनिष्क बमकांड के संदिग्ध के स्कूल की इमारत जलकर राख

वेंकूवर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एयर इंडिया के कनिष्क विमान बमकांड मामले के संदिग्ध रिपुदमन सिंह मलिक की एक संस्था द्वारा संचालित एक स्कूल की इमारत जलकर राख हो गई है। इस घटना के पीछे आगजनी की आशंका है।

बमकांड से बरी हो चुके मलिक का खालसा स्कूल सतनाम शिक्षा संस्था द्वारा संचालित तीन स्कूलों में से एक है।

आग गुरुवार सुबह 7.30 बजे भड़की। इससे पहले कि अग्निशमन दस्ता इस पर काबू पाता, पूरी इमारत जलकर राख हो गई। आग में 10 में से आठ कक्षाएं और स्कूल में बना छोटा गुरुद्वारा जलकर नष्ट हो गया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग चार स्थानों पर भड़की।

आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है लेकिन अग्निशमन विभाग को आगजनी की आशंका है। विभाग के उपप्रमुख टिम आर्मस्ट्रांग ने कहा, "हमें संदेह है कि आग लगाई गई है। बहरहाल, जांच पूरी होने तक मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।"

स्कूल में 300 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं और यहां कनाडा के पाठ्यक्रम के अलावा गुरमुखी और पंजाबी संस्कृति की भी शिक्षा दी जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+