ईरान पुलिस की सख्ती से अमेरिका चिंतित

Iran clashes
तेहरान/वाशिंगटन। ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों की याद में आयोजित शोकसभा में ईरानी पुलिस द्वारा की गई सख्ती पर अमेरिका ने चिंता जताई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान मारी गई युवती निदा आगा-सुल्तान की स्मृति में गुरुवार को एकत्र सैकड़ों की भीड़ पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

लोगों पर बल प्रयोग करना गलत

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने गुरुवार को बताया, "कब्र के पास अपना विरोध प्रकट कर रहे और इस्लाम के मुताबिक महत्वपूर्ण परंपरा निभा रहे लोगों पर सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग करना चिंताजनक है।"

उन्होंने कहा कि उनका देश ईरान के उन लोगों के साथ खड़ा है जो अभिव्यक्ति के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+