जाफना को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करेगी श्रीलंका सरकार
पर्यटन विकास मंत्री फैजर मुस्तफा ने 'डेली मिरर' अखबार से बातचीत में कहा, "जाफना को अब युद्ध क्षेत्र के रूप में नहीं बल्कि एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में जाना जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि जाफना को युद्ध क्षेत्र के रूप में जाना जाए। इसकी विविधताओं की वजह से हम उसे एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इस क्षेत्र की जनता आतंकवाद का शिकार रही है। हम उन्हें इतिहास के पुराने दिनों से दूर ले जाना चाहते हैं।"
मुस्तफा ने कहा, "इंग्लैंड और कनाडा में रहने वाले अप्रवासी जाफना में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जाफना को पर्यटन क्षेत्र के रूप में तब्दील किया जाए ताकि श्रीलंकाई पर्यटन को भी इसका लाभ मिल सके।"
उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के बीच संघर्ष का सबसे बड़ा केंद्र जाफना था। उस दौरान जाफना युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications