बूटा सिंह का बेटा 5 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह को शुक्रवार को पांच अगस्त तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

सरबजोत उर्फ स्वीटी सिंह को नासिक के एक ठेकेदार के खिलाफ एक मामले को वापस करवाने के एवज में उससे एक करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। स्वीटी सिंह को गुरुवार को नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया था और मुंबई लाया गया था, जहां शुक्रवार तड़के उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

सरबजोत सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गिरफ्तार किया है।

न्यायाधीश एस.पी.एच. नागरकर ने सिंह के अलावा अदालत में उपस्थित उसके तीन अन्य सहयोगियों अनूप बेदी, मदन सोलंकी और दुखसिंह चौहान को भी पांच अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई ने इन चारों को इस मामले में मुंबई, नई दिल्ली और पुणे से गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि बूटा सिंह फिलहाल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+