श्रीलंका ने शांति सचिवालय बंद किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सचिवालय के प्रमुख राजीव विजेसिंघे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सरकार ने जुलाई के अंत तक सचिवालय को बंद करने का निर्णय लिया है।
विजेसिंघे ने कहा कि अब वर्तमान सरकार के मंत्रालयों द्वारा ही सचिवालय की जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी।
ज्ञात हो कि इस शांति सचिवालय की स्थापना सरकार और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के बीच नार्वे द्वारा समर्थित शांति प्रक्रिया की देखरेख के लिए वर्ष 2003 में की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications