शिमला में मुंशी प्रेमचंद स्मृति नाट्य उत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की 130वीं जयंती के अवसर पर प्रख्यात लेखक को श्रद्घांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी देश की समृद्घ सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंचित किये गये मुंशी प्रेम चंद की कहानी पर आधारित 'कफ़न' नाटक को भी देखा। कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक प्रेम शर्मा ने इस नाट्य उत्सव के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर धूमल ने ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रंगमंच गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गेयटी थियेटर के जीर्णोद्घार कार्यक्रम पर 12 करोड़ रुपये व्यय कर इसे हाल ही में रंगमंच गतिविधियों के लिए समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि गेयटी थियेटर शिमला नगर के सुनहरे इतिहास का अभिन्न अंग है, जहां स्वतन्त्रता से पूर्व तथा बाद विश्व भर के कला प्रेमियों द्वारा अपनी नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित कर, इसका गौरव बढ़ाते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications