भ्रष्टाचार के आरोप में बूटा सिंह का बेटा गिरफ्तार (लीड-1)
सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) आर. आर. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "रात के लगभग दो बजे हमने सिंह को उसके वकीलों की उपस्थिति में गिरफ्तार किया। इस समय मैं इससे अधिक जानकारी नहीं दे सकता।"
उल्लेखनीय है कि स्वीटी सिंह को नई दिल्ली में गुरुवार को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। बाद में उन्हें मुंबई ले आया गया था। सीबीआई अन्य वित्तीय लेनदेनों जिनमें हवाला का मामला भी शामिल है, में भी सिंह की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नासिक के ठेकेदार रामराज पाटिल की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।
पाटिल ने अपनी शिकायत में कहा था कि सिंह ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून के तहत एक मामला वापस लेने के लिए पाटिल से तीन करोड़ रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा एक करोड़ रुपये में तय हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications