अफगान पुलिस ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया
काबुल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में पुलिस और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 11 आतंकवादी मारे गए।
प्रांत के पुलिस प्रमुख असमातुल्लाह अलीजई ने कहा कि संघर्ष में पांच आतंकवादी घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि राबत-ए-सांगी जिले में आतंकवादियों ने अमेरिकी प्राइवेट सुरक्षा कंपनी पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में 11 आतंकवादी मारे गए।
अलीजई ने कहा कि संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications