हिंसा के माहौल में पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं : भारत
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने अपने मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर राज्यसभा में आयोजित चर्चा के दौरान अपने जवाब में कहा, "हिंसा या हिंसा के खतरे से बिगड़े माहौल के बीच पाकिस्तान के साथ हमारी बातचीत में प्रगति संभव नहीं है।"
कृष्णा ने कहा कि भारत, इस्लामाबाद से पैदा किए जा रहे लगातार आतंकी खतरों की ओर से अपनी आंखें न तो बंद कर सकता है और न भविष्य में ही ऐसा करेगा।
कृष्णा ने आगे कहा, "16 जुलाई 2009 को जारी संयुक्त बयान में यह विचार और दृष्टिकोण शामिल है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी अर्थपूर्ण बातचीत तभी संभव हो सकेगी, जब वह भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल न होने देने के अपने वादे को पूरा कर देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications