गिलानी ने मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता की फिर तारीफ की
इस्लामाबाद स्टॉक एक्सचेंज टॉवर का उद्घाटन करने के बाद गिलानी ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे 16 जुलाई को शर्म अल-शेख में जारी भारत-पाकिस्तान के संयुक्त बयान पर बुधवार को मनमोहन सिंह द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण के लिए उनकी हर हाल में सराहना करनी चाहिए।"
गिलानी ने कहा, "नेताओं की भूमिका दीवार खड़ी करने के बदले एक पुल के रूप में काम करने की होती है। यदि समग्र बातचीत नहीं शुरू होती है तो इससे सिर्फ आतंकियों को बल मिलेगा।"
इसके पहले गुरुवार को भी गिलानी ने मनमोहन सिंह के राजनीतिक कौशल की तारीफ की थी। उन्होंने लोकसभा में सिंह के भाषण को शांति और समृद्धि का एक साहसी दर्शन बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications