भारतीय छात्रों द्वारा निर्मित कार को अमेरिका में प्रथम पुरस्कार
इस कार को कैलीफोर्निया के फोंटाना में 15-18 अप्रैल तक आयोजित 'इंटरनेशनल कार फीस्टा शेल इको मैराथन' में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस कार परियोजना के दल प्रमुख अंकित खुराना ने यहां शुक्रवार को कहा, "इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से लगभग 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। एशिया से हमारी इकलौती टीम थी। हमने अपनी कार का नाम स्टील्थ रखा था और अपने दल का नाम टीम स्टील्थ।"
खुराना ने कहा, "हमने अपने दल को विभिन्न विभागों में बांट रखा था। हर व्यक्ति को एक स्वतंत्र जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वह उसके लिए अकेले जिम्मेदार था। दिन-रात काम करके हमने 70 दिनों में इस कार का निर्माण किया था।"
इस विजेता टीम के 12 छात्रों में पंजाब के राजपुरा कस्बे में स्थित चितकारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विषय के छात्र शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications