स्वात में शनिवार से खुलेंगे शैक्षिक संस्थान
पेशावर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में युद्ध प्रभावित स्वात और अन्य दो जिलों में शनिवार से सभी शैक्षिक संस्थान खुल जाएंगे। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे कक्षाओं को संचालित करें अथवा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
आनलाइन न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को शिक्षकों को निर्देश जारी किया कि वे शनिवार से स्कूलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करें।
प्रांत के स्वात, बुनेर और ऊपरी दीर जिले में तालिबानी आतंकवादियों ने करीब 250 स्कूलों को नष्ट कर दिया है, ऐसे में फिलहाल टेंट में ही कक्षा आयोजित करने की बात कही गई है जब तक कि स्कूलों का निर्माण नहीं कर लिया जाता। छात्रों से फिलहाल कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ 26 अप्रैल को अभियान शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications