मारपीट के आरोप से बरी हुए गिब्सन
लास एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक मेल गिब्सन को मारपीट के आरोप से बरी कर दिया गया है।
पुलिस ने आरोप लगाया था कि एक नाइट क्लब में फोटोग्राफर कार्लिस गाजेस्किस ने जब उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की तो गिबसन ने उसकी पिटाई कर दी और शर्ट भी फाड़ दी।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक गिब्सन के खिलाफ इन आरोपों को पुलिस साबित नहीं कर सकी। इसके बाद उनको इस मामले से बरी किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications