पटना उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा
राहुल के पिता कुंदन सिंह के अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले की सभी रिपोर्ट सौंपने के लिए पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी जिस पर आज सुनवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने महाराष्ट्र सरकार तथा मुंबई पुलिस आयुक्त को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस का जवाब छह सप्ताह के अंदर देने का आदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राहुल राज की मौत 27 अक्टूबर को मुंबई में कथित रूप से पुलिस मुठभेड़ में हो गई थी। इसके बाद बिहार में छात्रों ने आंदोलन चलाया था। ज्ञात हो कि कुंदन सिंह को अब तक मुंबई पुलिस द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications