दारफूर में शंति सैनिकों की तैनाती की समयसीमा बढ़ी
न्यूयार्क, 31 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के अशांत प्रांत दारफूर में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को 2010 तक तैनात किए रहने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शांति सैनिकों की तैतानी की समयसीमा बढ़ाने के लिए गुरुवार को सुरक्षा परिषद में पेश प्रस्ताव को एकमत से पारित कर दिया।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दारफूर में वर्ष 2007 के आखिर में तैनात किए गए। वहां अफ्रीकी संघ के शांति सैनिक भी तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications