निरुपमा राव विदेश सचिव का कार्यभार कल संभालेंगी
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में भारत के राजदूत और इससे पहले विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता रह चुकी निरुपमा राव शनिवार को भारत के विदेश सचिव का पदभार ग्रहण करेंगी।
राव भारत की दूसरी महिला विदेश सचिव होंगी। इससे पहले चोकिला अय्यर 2001 में संक्षिप्त काल के विदेश सचिव रही थीं।
भारती विदेश सेवा (आईएफएस) की 1973 बैच की टॉपर रही राव वर्ष 2001 में विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता बनीं। अपने 36 साल के करियर में उन्होंने चीन, श्रीलंका, पेरू के राजदूत के साथ ही मास्को में उप प्रमुख के रूप में कार्य किया।
राव शिवशंकर मेनन का स्थान लेंगी जिनका विदेश सचिव के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शिवशंकर मेनन प्रधानमंत्री कार्यालय में पड़ोसी देशों के मामले में प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में नियुक्त हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications