अमेरिकी सदन में रक्षा अध्यादेश पारित

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2010 के लिए इस अध्यादेश को 165 के मुकाबले 269 मतों से पारित किया गया। अमेरिका ने अब लड़ाकू विमान एफ-22 के उत्पादन आगे न बढ़ाने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने एफ-22 के उत्पादन के कोष को बंद करने के लिए पुरजोर वकालत किया। ओबामा और गेट्स का कहना था कि एफ-22 अत्याधुनिक विमान है और उसके उत्पादन में काफी धन खर्च होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications