कोरम के अभाव में लोकसभा की कार्यवाही 16 मिनट पहले स्थगित

सदन में पेश किए गए प्राइवेट मेंबर बिल पर जब संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. नारायणसामी जवाब देने लगे तो कुछ सदस्यों ने कोरम का मसला उठाया।

सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने जब सदस्यों की ओर देखा तब उन्हें अहसास हुआ कि 545 सदस्यों के सदन में 10 प्रतिशत अर्थात 54 सदस्य भी उपस्थित नहीं हैं और उन्होंने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में संसद में सदस्यों की कम संख्या में उपस्थिति पर चिंता जताई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+