नेपाल में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात से हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई।
सबसे अधिक पांच मौत की खबर पश्चिमी जिले स्यानगिजा से आई है। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थरों के गिरने से दबकर बड़ी संख्या में घर तबाह हो गए।
देलेख जिले में भी एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा तीन लोग तानाहुन जिले में भी मारे गए हैं।
पिछले सप्ताह से हो रही मानसूनी बारिश के कारण देश में मरने वालों की संख्या 40 पार कर गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications