वायु सेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
प्राप्त सूचना के अनुसार पिस्टन इंजन वाला एचपीटी-32 विमान राजधानी हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर स्थित मेडक जिले के जिनाराम मंडल नामक स्थान के अन्नाराम गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
मेडक के पुलिस प्रमुख एम. कांता राव ने बताया कि दुर्घटना में विमान पर सवार स्क्वॉड्रन लीडर रितिन जैन और नितिन चतुर्वेदी की मौके पर ही मौत हो गई।
मारे गए दोनों चालक प्रशिक्षक थे। इस दुर्घटना के पीछे तकनीकी वजह को जिम्मेदार माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications