इराक में शिया मस्जिदों पर हमले में 30 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बगदाद के विभिन्न इलाकों में स्थित इन मस्जिदों के आसपास के इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया गया है। ये बम विस्फोट जुमे की नमाज के ठीक बाद किए गए थे।
पुलिस के अनुसार पहले चार विस्फोट अल-शाब, अल-जाफरनिया, अल-काहिरा और अल-कमलिया जिलों में स्थित मंस्जिदों में हुई।
बाद में पांचवां विस्फोट शहर के उत्तरी इलाके में दियाला ब्रिज के पास हुआ। विस्फोट जुमे की नमाज के तुरंत बाद हुआ।
इराकी समाचार एजेंसी वायस ऑफ इराक के अनुसार उत्तरी जिले अल-शाब में स्थित अल-श्राउफी मस्जिद के पास एक कार बम विस्फोट में 15 नागरिकों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।
एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि शक्तिशाली बम विस्फोट के कारण कई सारे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लिहाजा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications