अमेठी में पुलिस हमले पर महिला आयोग रिपोर्ट शीघ्र

लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में एनसीडब्ल्यू की सदस्य नीवा कंवर ने बताया कि मैंने खुद अमेठी का दौरा कर पुलिस के डंडों से घायल हुई कई महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मुझ्झे अपनी चोट के साथ-साथ चिकित्सीय जांच रिपोर्ट भी दिखाई।

पिछले दिनों ताबड़तोड़ बिजली कटौती के विरोध में प्रदशर्न कर रहे अमेठीवासियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें पुलिस लाठीचार्ज में कई प्रदशर्नकारी घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने का भी आरोप लगा था।

कंवर ने कहा कि पुलिस ने देर रात निर्दोष लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं से साथ बदसलूकी करते हुए उनसे मारपीट की।

उन्होंने कहा कि इस घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू ने गत 13 जुलाई को सुल्तानपुर के जिलाधिकारी संतोष श्रीवास्तव से घटना की रिपोर्ट मांगी थी।

जिलाधिकारी ने हालांकि इस बात से साफ इंकार किया कि यहां महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अत्याचार हुआ।

एनसीडब्ल्यू सदस्य ने कहा कि मैं खुद पीड़ितों से मिली हूं और उनके शरीर पर चोटों के निशान प्रशासन के दावों की पोल खोलते हुए सच बता रहे हैं।

मालूम हो कि अमेठी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+