कारगिल को बनाया जाएगा पर्यटन स्थल
सरकार ने कारगिल को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए 12 करोड़ की एक योजना बनाई है। पर्यटन मंत्रालय ने राज्य की गृष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित इस क्षेत्र के विकास के लिए रकम जारी कर दी है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को संसद में इसकी जानकारी दी। शैलजा ने कहा, "मंत्रालय ने कारगिल से सटे इलाकों में पर्यटन संबंधी विकास के लिए 4.8 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा द्रास-पानीखार के लिए 2.4 करोड़ रुपये और द्रास-सानखू क्षेत्र के विकास के लिए 4.7 करोड़ रुपये जारी किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications