वारेन एंडरसन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
अब से 25 साल पहले 1984 में यूनियन कार्बाइड से रिसी मिथाइल आइसो सायनाइड गैस ने भोपाल में तबाही मचा दी थी। इस हादसे में सैकड़ों लोग मारे गए थे और हजारों लोग आज भी मौत के मुहाने पर खड़े हैं। इस हादसे के लिए हर कोई तत्कालीन चेयरमैन वारेन एंडरसन को कथित तौर पर जिम्मेदार मानता है।
वारेन एंडरसन के खिलाफ मार्च 1992 में भोपाल की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसकी आज तक तामील नहीं हो पाई है। इसी को लेकर भोपाल गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग संगठन ने 20 जुलाई को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सी•ोएम) एन.पी. तिवारी के न्यायालय में याचिका दायर की।
संगठन की प्रदेश समन्वयक साधना कार्णिक प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि न्यायलय ने शुक्रवार को एंडरसन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications