सू की के मुकदमे पर फैसला टला
इनसीन जेल में स्थापित एक विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित रहे एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "न्यायाधीशों ने कहा कि कानून की समीक्षा के लिए उन्हें और समय चाहिए।" मामले की सुनवाई 10 मिनट में ही समाप्त हो गई।
सुनवाई के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी के दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित कई विदेशी राजनयिक मौजूद थे। लोगों को उम्मीद थी कि सू की (64) को कोई सजा सुना दी जाएगी।
सू की पर अमेरिकी नागरिक जॉन विलियम येत्ता को तीन मई को अपने घर आने की अनुमति प्रदान करने और पांच मई तक उन्हें अपने घर में रखने का आरोप है। इस तरह से उन्होंने अपनी नजरबंदी तोड़ने का काम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications