अब पशुपालकों के लिए एफएम रेडियो

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आईवीआरआई को एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की हरी झ्झंडी मिल चुकी है। संस्थान के परिसर में शुरू होने वाले इस स्टेशन के लिए मंत्रालय की तरफ से 1.5 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता राशि रखी गई है।

आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक आर. वर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से रेडियो कार्यक्रम सरल हिन्दी भाषा में प्रसारित किए जाएंगे।

संस्थान के वैज्ञानिक के मुताबिक रेडियो कार्यक्रम डेयरी उद्योग, बकरी पालन, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन सहित अन्य पशुपालन पर केंद्रित होंगे। साथ ही इनमें पशु रोग, उनके लक्षण और उपचार पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। वैज्ञानिकों ने विश्वास जताया कि रेडियो कार्यक्रम किसानों की अजीविका के साधन बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

इस एफएम रेडियो स्टशन को शुरू करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आईवीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक यदि सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक यह शुरू हो जाएगा। 1989 में स्थापित भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान (आईवीआरआई) पशु रोग एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करने वाला एशिया का एक प्रमुख संस्थान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+