रिलायंस कम्युनिकेशंस का शुद्ध लाभ 8.3 प्रतिशत बढ़ा
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आमदनी 15.5 प्रतिशत बढ़कर 6145 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि में यह 5322 करोड़ थी।
कंपनी के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने एक बयान में कहा, "जीएसएम सेवाओं के राष्ट्रव्यापी वाणिज्यिक लांच और हमारे सभी कारोबारों में किए गए नए प्रयासों की बदौलत रिलायंस कम्युनिकेशंस में लाभकारी और सतत विकास रखने में मदद मिली।"
इस तिमाही के दौरान आर-कॉम की अनुषंगी रिलायंस इंफ्राटेल ने संयुक्त अरब अमीरात की एतिसालत डीबी के साथ दीर्घकालिक करार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications