महिला को आग लगाने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सरगुजा जिले में सीएएफ के जवान अंबुज शुक्ला ने गुरुवार देर रात एक महिला को इस कारण आग के हवाले कर दिया क्यों महिला ने उसे शराब देने से इंकार कर दिया था।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ए.के.कुजूर ने आईएएनएस को बताया कि शराब नहीं देने पर शुक्ला ने कथित तौर पर महिला पर किरासन तेल डाल दिया और आग लगा दी।
गंभीर रूप से घायल महिला को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गुरुवार रात शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications