महिला ने बेटी के साथ आग लगाकर आत्महत्या की

कटनी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ आग लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहोरीबंद थाने के पिपरिया बाकल गांव में रहने वाली कृष्णा पटेल ने अपनी दो वर्षीय बेटी खुशबू के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कटनी के पुलिस अधीक्षक एस़ पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बुरी तरह झुलस जाने के कारण महिला और उसकी बेटी की मौत हुई है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला ने मृत्यु से पहले दिए बयान में कहा है कि शुक्रवार की सुबह ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और आग लगाने की धमकी दी। इस पर गुस्से में आकर कृष्णा ने खुद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला के अनुसार जब वह आग की लपटों से घिरी हुई थी, तभी ससुराल वालों ने बेटी को भी उसकी तरफ फेंक दिया। इस कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

कृष्णा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+