लोकसभा में 'शिक्षा का अधिकार' विधेयक पेश
विधेयक पेश करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के लिए यह राष्ट्रीय महत्व की बात है। उन्होंने कहा, "यह विधेयक केवल विद्यालय में बच्चों के दाखिले के बारे में नहीं है। यह विधेयक शिक्षा की गुणवत्ता, भौतिक संरचना, शिक्षक-छात्र औसत और शिक्षकों की योग्यता के बारे में है।"
सिब्बल ने कहा कि जब यह विधेयक कानून बन जाएगा तब छात्रों के लिए नि:शुल्क शिक्षा अनिवार्य बन जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications