टीवीएस मोटर्स का शुद्ध लाभ 158 प्रतिशत बढ़ा
पहली तिमाही में कंपनी के राजस्व में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई और 988.7 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 924.45 करोड़ रुपये था।
कंपनी की ओर जारी बयान में कहा गया है कि इस तिमाही के दौरान उसके वाहनों की बिक्री में दो प्रतिशत वृद्धि हुई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 350,273 वाहन बिके जबकि पिछले साल की आलोच्य अवधि में 343,530 वाहन बेचे गए थे।
इस दौरान वाहनों के निर्यात में कमी आई। इस साल 32,067 वाहनों का निर्यात हुआ जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 42, 214 वाहनों का निर्यात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications