रिलायंस कैपिटल के शुद्ध लाभ में 55 प्रतिशत की गिरावट
कंपनी की ओर जारी बयान के अनुसार पहली तिमाही में उसकी कुल आय में 3.05 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले साल की आलोच्य अवधि में हुई 1514.40 करोड़ रुपये की कुल आमदनी के विपरीत घटकर 1468.12 करोड़ रुपये रह गई।
रिलायंस कैपिटल का संबंध परिसंपत्ति प्रबंधन, म्युचुअल फंड्स, जीवन और साधारण बीमा, निजी इक्वि टी और अन्य वित्तीय सेवाओं से है।
पहली तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी में भी कमी आई। पिछले साल की इसी अवधि में प्रति शेयर आमदनी 13.97 रुपये थी जबकि इस वर्ष यह घटकर 6.15 रुपये रह गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications