पंजाब के 2000 पुलिस अधिकारियों को मिलेगी मोबाइल फोन सुविधा
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और गैर राजपत्रित अधिकारियों को मोबाइल फोन सुविधा दी जाएगी। पहले चरण में ऐसे 2,000 अधिकारियों को मोबाइल फोन से लैस किया जाएगा।
अधिकारियों को मोबाइन फोन से लैस करने के पीछे नए पुलिस महानिदेशक पी.एस.गिल की सोच यह है कि क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारी अगर इसका उचित इस्तेमाल करते हैं तो यह न केवल पुलिस की कार्यशैली को बढ़ाने में बल्कि जांच के कार्य में भी काफी उपयोगी हो सकती है।
दूसरे चरण में खुफिया शाखा और सशस्त्र बटालियन के पुलिस अधिकारियों को मोबाइल फोन देने की योजना है। पंजाब में 70,000 पुलिसकर्मी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications