बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले 282.35 अंकों (1.83 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 15,670.31 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 65 अंकों (1.4 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,636.45 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप 64.62 अंकों (1.17 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,571.02 पर और स्मालकैप 1.82 अंकों (0.03 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,205.83 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications