वाशिंगटन में रहेंगी ओबामा की सौतेली बहन
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने व्हाइटहाउस के अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी। समाचार पत्र के अनुसार ओबामा की 38 वर्षीया बहन वाशिंगटन में कुछ महीने रहेंगी।
सोएटरी एक उच्च विद्यालय में इतिहास की शिक्षिका थीं। उन्होंने शिक्षिका की नौकरी छोड़ दी है। उनके पति कोनार्ड एनजी हवाई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। अगले महीने से वह 'स्मिथसोनियन' संस्थान के एशिया प्रशांत अमेरिकी कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे।
संस्थान का कहना है कि वाशिंगटन में कोनार्ड एक वर्ष तक रह सकते हैं। समाचार पत्र के अनुसार सोएटरी परिवार व्हाइट हाउस नहीं जाएगा। हालांकि ओबामा परिवार से सोएटरी काफी नजदीक हैं।
उल्लेखनीय है कि सोएटरी और ओबामा एक ही मां संतान हैं। इंडोनेशिया और हवाई में दोनों कई वर्षो तक साथ-साथ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications