स्टेशन प्रबंधक ने उपलब्ध कराई कुत्ते के लिए जंजीर
पुलिस के अनुसार गुरुवार को महाबोधि एक्सप्रेस में पूनम कुमारी नाम की एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा कर रही थी। हालांकि पूनम ने कुत्ते के लिए भी वातानुकूलित बोगी संख्या बी-1 में सीट आरक्षित करवाई थी लेकिन कुत्ते के गले में पट्टा नहीं लगा रखा था, जिस कारण अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
परेशान यात्री हंगामा करने लगे और इसकी शिकायत गया रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार से की गई। कुमार ने तत्काल इसकी सूचना सासाराम के आरपीएफ के थाना प्रभारी को दी तथा कार्रवाई करने का आदेश दिया।
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि कुमार के आदेश पर सासाराम में एक्सप्रेस की उक्त बोगी में यात्रा कर रही पूनम से कुत्ते को बांधने के लिए कहा गया। प्रसाद के मुताबिक पूनम के पास न जंजीर था और न ही पट्टा था। इसके बाद सासाराम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एस़ क़े वर्मा ने एक जंजीर उपलब्ध करवाई और कुत्ते को बांधा गया। जुर्माने के रूप में जंजीर की कीमत पूनम से वसूल की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications