कोलकाता की सड़कों पर नहीं दिखेंगी 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियां
कोलकाता, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए कोलकाता के परिवहन परिचालकों ने शनिवार से 15 साल पुरानी गाड़ियां न चलाने का फैसला किया है।
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था, जिसमें उसने 15 वर्षो से अधिक पुरानी गाड़ियों के चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
कोलकाता महानगरपालिका बस और मिनी बस संघ के स्वर्णकमल साहा ने कहा, "हमने शनिवार से 15 वर्षो से पुरानी व्यवसायिक गाड़ियों को महानगरपालिका क्षेत्र में नहीं चलाने का निर्णय लिया है।"
उन्होंने कहा, "हमने सिर्फ 15 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को ही नहीं चलाने का फैसला किया है लेकिन अन्य गाड़ियां चलेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications