कभी शौचालय सफाईकर्मी थे आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
'फेयरफॉक्स' रेडियो स्टेशन पर जब रूड से नौकरी से जुड़े सबसे बुरे अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने उन पुराने दिनों का स्मरण किया जब वह एक शौचालय सफाईकर्मी थे।
उन्होंने अपने रोजगार सहभागिता मंत्री मार्क आर्बिब के उस आह्वान का भी समर्थन किया जिसमें आर्बिब ने युवा पीढ़ी से पहली नौकरी को लेकर हो-हल्ला न करने की बात कही थी।
समाचार पत्र 'द एज' ने शुक्रवार को खबर दी कि रूड ने कहा, "दुनिया भर में मंदी है। अर्थव्यवस्थाएं चौपट हो रही हैं। ऐसे में लचीलापन बनाए रखें। ऐसा संभव है कि आज आपके पास पसंद की नौकरी न हो लेकिन ऐसा हो सकता है कि कुछ नई शुरुआत हो।"
रूड ने कहा कि स्कूल से निकलने के बाद उन्होंने हैम्बर्गर परोसन व एक पब में बीयर परोसने के अलावा अस्पताल के वार्ड व एक सुपरमार्केट में भी काम किया।
उन्होंने कहा, "एक बार लकड़ी चीरने की मिल का शौचालय साफ करने का अनुभव मेरे लिए सबसे बुरा रहा। यह विभिन्न चीजें करते हुए प्रगति का एक हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications