कृष्णम राजू ने चिरंजीवी का पार्टी छोड़ी
लोकसभा व विधानसभा चुनावों में मिली असफलता के बाद चिरंजीवी का साथ छोड़ने वाले राजू पीआरपी के दूसरे बड़े नेता हैं। इससे पहले पीआरपी के संस्थापक सदस्य पी. मित्रा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ी थी।
राजू ने एक तेलुगू टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "मैंने पीआरपी छोड़ दी है क्योंकि वह जनता तक पहुंच बनाने में असफल रही है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications