सेवा निर्यात उद्योग को राहत पैकेज जल्द : शर्मा
शर्मा ने दिल्ली में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "सेवा निर्यात देश के निर्यात क्षेत्र में भरपूर योगदान देता आया है। हम उद्योग के साथ बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम सेवा निर्यात उद्योग के लिए राहत पैकेज लाएंगे।"
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में शिरकत करने के बाद शर्मा ने कहा, "अगस्त के दूसरे पखवाड़े में विदेश व्यापार नीति आ जाने के बाद हम राहत पैकेज ला सकेंगे।"
सेवा निर्यात के विश्व बाजार में भारत की हिस्सेदारी लगभग 2.7 फीसदी है जबकि व्यापार उत्पादों के निर्यात में लगभग एक फीसदी है।
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत के पास इसकी क्षमता है कि वह अगले तीन वर्षो के दौरान वैश्विक सेवा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी को चार से पांच फीसदी कर सके।
उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय आर्थिक मंदी के असर से उबरने में निर्यात क्षेत्र की मदद करने के उपायों पर गौर कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications