अगवा छात्र की हत्या के बाद तनाव
दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी सुभाष शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार शाम आईबी रोड निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता शिवशंकर शशि का पुत्र राजीव अपने दोस्तों से मिलने घर से निकला था। दूसरे दिन राजीव के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो इस मामले की प्राथमिकी दलसिंहसराय थाना में दर्ज की गई थी तथा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी।
इसी बीच गुरुवार रात पटना के हाथीदह थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद किया। हाथीदह थाना के प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार रात एक शव राजेन्द्र पुल से बरामद किया गया था। शव पहचान के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाने पर गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में कथित तौर पर मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई।
इस घटना के बाद दलसिंहसराय में आक्रोषित लोग सड़क पर उतर आए। शर्मा के मुताबिक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अपहरण के मामले में अमित कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications