चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का पांचवां मामला
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मोहाली के रहने वाले इस किशोर को सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां निकट संपर्क से संक्रमण का यह पहला मामला है। इस किशोर की बहन में पहले ही इस बीमारी की पुष्टि की गई थी जो सिंगापुर से पिछले सप्ताह लौटी थी।
चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "हमने किशोर के नमूनों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजा था और कल शाम इसकी रिपोर्ट मिली जिसमें फ्लू की पुष्टि की गई।"
गेरा ने कहा, "किशोर तेज बुखार और सर्दी की शिकायत के बाद अस्पताल आया था। उसकी सेहत में सुधार हो रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications