अधिकारी और परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद (लीड-1)

भुवनेश्वर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उड़ीसा के बारगढ़ जिले में अप्रवासी मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जगदानंद पांडा और उनके परिवार के चार सदस्य शुक्रवार सुबह अपने आवास में मृत पाए गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि अधिकारी ने परिजनों को मारने के बाद खुदकुशी की है।

पांडा (54) भारतीय प्रशासनिक सेवा के उड़ीसा कैडर के अधिकारी थे। वह नई दिल्ली में प्रवासी मामलों के महासंरक्षक के रूप में कार्यरत थे। वह कुछ दिनों पहले ही छुट्टियां बिताने बारगढ़ में अपने गांव देवगांव आए थे।

बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बिस्वाल ने आईएएनएस को बताया कि अधिकारी के अलावा, उनकी पत्नी, पिता और दो बहनों के शव बरामद किए गए हैं।

इस घटना में बचे पांडा के पुत्र का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

बिस्वाल ने कहा, "पांडा की रिवाल्वर भी उनके शव के निकट पाई गई है। हमें संदेह है कि संभवत: परिवार की हत्या करने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली हो। परंतु जांच के बाद कुछ साफ हो पाएगा।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा देव गांव और नई दिल्ली स्थिति पांडा के आवासों पर कथित छापों के बाद से वह तनाव में चल रहे थे।

पांडा ने उड़ीसा में जिलाधिकारी, राजस्व विभाग के मंडलायुक्त और विशेष राहत आयुक्त जैसे अहम पदों पर रहे।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+