भाजपा ने बूटा सिंह का इस्तीफा मांगा
भाजपा महासचिव गोपीनाथ मुंडे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह खुले तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है। बूटा सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।"
इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने कहा, "कानून को अपना काम करने दीजिए।"
सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने शुक्रवार सुबह स्वीटी सिंह को गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि स्वीटी सिंह को नई दिल्ली में गुरुवार को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। बाद में उन्हें मुंबई ले जाया गया था। सीबीआई हवाला सहित अन्य वित्तीय लेनदेनों के मामलों में भी सिंह की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications