बेटे की गिरफ्तारी मेरे खिलाफ षडयंत्र : बूटा सिंह
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा है कि उनके बेटे की गिरफ्तारी उनके निजी और राजनीतिक जीवन के खिलाफ षडयंत्र है।
बूटा सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मेरे निजी और सार्वजनिक जीवन को बदनाम करने के लिए यह षडयंत्र रचा गया है।"
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने शुक्रवार सुबह बूटा सिंह के बेटे को गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि सरबजोत सिंह उर्फ स्वीटी सिंह को नई दिल्ली में गुरुवार को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। बाद में उन्हें मुंबई ले जाया गया था। सीबीआई हवाला सहित अन्य वित्तीय लेनदेनों में भी सिंह की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications