डीएलएफ के शुद्ध लाभ में 79 प्रतिशत की गिरावट
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ को 30 जून को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2009-10 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 79 प्रतिशत का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की आलोच्य अवधि के 1863.97 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में कंपनी को महज 396 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उसकी कुल आमदनी पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 57 प्रतिशत घटकर 1649.86 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 3810.62 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के शुद्ध लाभ में लगातार दूसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 93 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
वित्त वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर कमाई 10.92 रुपये थी जो तेजी से घटकर 2.33 रूपये रह गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications