माइक्रोसॉफ्ट-याहू मिलकर देंगे गूगल को चुनौती

Yahoo, Bing
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़ी इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चुनौती देने के लिए दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और याहू ने हाथ मिला लिया है। बुधवार को दोनों के बीच बहुप्रतीक्षित समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 10 वर्षो के लिए हुए इस समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां अपनी वेबसाइट पर माइक्रोसॉफ्ट के बिंग सर्च इंजन का इस्तेमाल करेंगी। यह सर्च इंजन अब याहू की खोज प्रौद्योगिकी के पर्याप्त खजाने को एकजुट कर सकता है।

इसके बदले याहू दोनों कंपनियों के लिए सर्च से संबंधित प्रमुख विज्ञापन की विश्वस्तर पर बिक्री की देख-रेख करेगी। इसके एवज में माइक्रोसॉफ्ट याहू की साइट पर विज्ञापन से आने वाले राजस्व का 88 प्रतिशत याहू को अदा कर देगी।

इंटरनेट का नया युग

याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कारोल बत्रज ने एक बयान में कहा है, "यह समझौता याहू, हमारे उपभोक्ताओं और इस उद्योग के लिए काफी मूल्यवान है और मैं मानता हूं कि यह इंटरनेट की उन्नति और विकास के एक नए युग के लिए आधार विकसित करता है।"

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी स्टीव बाल्मर के अनुसार यह समझौता माइक्रोसाफ्ट को सर्च में ज्यादा नवीनता लाने, विज्ञापनदाताओं के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने और फिलहाल बाजार पर हावी इकलौती कंपनी के मुकाबले उपभोक्ताओं के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करने का मौका प्रदान करेगा।

दूसरे स्‍थान पर है याहू

ज्ञात हो कि कोई 65 फीसदी अमेरिकी इंटरनेट बाजार पर गूगल का कब्जा है, जबकि याहू 19.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और माइक्रोसाफ्ट 8.4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।

पिछले वर्ष माइक्रोसॉफ्ट ने करीब-करीब याहू को 47.5 अरब डॉलर में खरीद लिया था लेकिन अंतिम समय में याहू के सह संस्थापक व मुख्य कार्यकारी जेरी यंग ने रोड़ा अटका दिया। आलोचना से तंग आकर उन्होंने बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से माइक्रोसॉफ्ट किसी भी खरीद प्रस्ताव से इंकार करता रहा है, लेकिन यंग के उत्तराधिकारी कारोल बत्र्ज ने मई में इसकी पुष्टि की थी कि दोनों कंपनियां साझेदारी को लेकर बात कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+