मऊ में ट्रक ने 10 को रौंदा, तनाव

UP violence
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक टेंपो और ट्रक के बीच टक्‍कर हो गई। बचने के लिए ट्रक चालक ने शहर में प्रवेश करते हुए ट्रक को भगाना शुरू किया। खबर है कि नो इंट्री की बैरीकेडिंग तोड़ते हुए इस ट्रक ने रास्‍ते में आये 10 लोगों को रौंद डाला। इस घटना के बाद शहर में तनाव व्‍याप्‍त हो गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना में तीन लोग मरे हैं।

ट्रक के चीने आने पर 10 लोगों की मौत का मंजर लोगों से सहा नहीं गया। अंतत: लोगों का गुस्‍सा पुलिस के खिलाफ फूटा। गुस्‍साए लोगों ने अपना विरोध दर्ज करते हुए पुलिस चौकियों और डाक घर में आग लगा दी। इसके अलावा कई वाहन भी फूंक डाले। इसके अलावा पुलिस पर जमकर पथराव किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारी पुलिस बल तैनात

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा दो कंपनी त्वरित कार्य बल (आरएएफ), दो कंपनी प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) की तैनात की गई है। साथ ही आजमगढ़ और बलिया जिलों से समुचित पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। आजमगढ़ क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) केके मिश्रा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब शहर के एक अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक 'नो इंट्री' तोड़कर घुस आया। इस ट्रक की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों द्वारा ट्रक का पीछा किया गया, इस दौरान आठ लोग घायल हो गए।

पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयीं

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। भीड़ द्वारा पुलिस से मांग की जाने लगी कि दोनों को उनके हवाले किया जाए। पुलिस ऐसा न करके उन्हें थाने ले आई। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा खबर फैला दी गई कि ट्रक की चपेट में आकर 10 लोग मारे गए हैं। जबकि इसमं तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और उसने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया, इस दौरान कई पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं।

पुलिस के मुताबिक आक्रोशित भीड़ ने छह वाहनों, तीन पुलिस चौकियों और डाकघर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। हालात काबू में करने के लिए पुलिस की तरफ से बल का प्रयोग किया गया।

मिश्रा ने कहा कि लाठीचार्ज में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। जबकि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि पुलिस गोलीबारी में किसी व्यक्ति की मौत हुई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+